Hedy lamarr biography in hindi
Hedy lamarr biography in hindi
Hedy lamarr marriages...
हेडी लामार (अंग्रेज़ी: Hedy Lamarr, जन्म का पूरा नाम- Hedwig Eva Maria Kiesler, जन्म- 9 नवंबर, 1914,वियना, ऑस्ट्रिया; मृत्यु- 19 जनवरी, 2000, फ़्लोरिडा) एक खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ ही एक आविष्कारक भी थीं। आज जो वाई फ़ाई, ब्लुटूथ, सीडीएमए जैसी तकनीक का उपयोग किया जाता है, उसे बेहद खूबसूरत अभिनेत्री हेडी लामार ने खोजा था। उनकी 1933 में आई "स्टेसी" नाम की विवादास्पद फिल्म ने उन्हें रातों-रातों लोगों के दिलों में बैठा दिया था। हेडी लामार की यह दिवानगी लोगों में 1950 तक छाई रही।
परिचय
हेडी लामार का जन्म ऑस्ट्रिया में हुआ था। सिनेमा में उनका शानदार कॅरियर था और इससे ही उन्हें शोहरत मिली थी। वह हॉलिवुड का चमकता सितारा थीं। हेडी लामार ने छ: विवाह किये थे। जन्म के वक्त उनका नाम 'हेडविग ईवा मारिया कीस्लर' रखा गया था। वह एक रईस यहूदीपरिवार में पैदा हुई थीं। उनका जन्म ऑस्ट्रिया के वियना में हुआ था। सबसे पहले उन्होंने एक हथियारों के डीलर उद्योगपति से शादी की थी। वह उनके तब शुरू ही हुए अभिनय के कॅरियर से खुश नहीं थे। उन्होंने उन्हें अपने दोस्तों और सहयोगियों के लिए मेजबान बनने का